Headlines

एक अद्भूत शिकारी पक्षी सेक्रेटरी पक्षी | Secretary Bird in Hindi के 17 रोचक तथ्य

Amazing Facts about Secretary bird in Hindi - सेक्रेटरी पक्षी के बारे में रोचक जानकारी

Secretary bird in Hindi: सेक्रेटरी बर्ड एक बहोत ही बढ़ा और खुबुसरत शिकारी पक्षी है जो बाज और चिल से तालुक रखता है. यह शिकारी पक्षी दक्षिण अफ्रीका के जंगल में पाया जाता है. इस पक्षी को दक्षिण अफ्रीका का प्रतिक भी माना जाता है. चलिए जानते है Interesting Facts and Information about Secretary bird in Hindi के बारे में रोचक जानकारी.

Quick Facts: एक नज़र में

  • वैज्ञानिक नाम (Scientific Name): Sagittarius serpentarius
  • ऊंचाई: करीब 4–5 फीट (120–150 cm)
  • Habitat: अफ्रीका के सवाना घास के मैदान
  • आहार: सांप, छोटे स्तनधारी, कीड़े, सरीसृप
  • आयु: जंगल में ~15 साल, कैद में ~19 साल
  • IUCN Conservation Status: Vulnerable (खतरे में)
  • राष्ट्रीय प्रतीक: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय प्रतीक पर अंकित

Amazing Facts about Secretary bird in Hindi – सेक्रेटरी पक्षी के बारे में रोचक जानकारी

Secretary bird in Hindi यानी सेक्रेटरी पक्षी (Sagittarius serpentarius) अफ्रीका का एक ऐसा अनोखा शिकारी है जो न केवल आसमान में राज करता है, बल्कि ज़मीन पर भी बेखौफ होकर खतरनाक सांपों का शिकार करता है। यह पक्षी अपने लंबे पैरों, शानदार पंखों और तेज़ नज़र की वजह से दुनिया के सबसे दिलचस्प पक्षियों में गिना जाता है।

Secretary bird Flying, Amazing Facts about Secretary bird in Hindi - सेक्रेटरी पक्षी के बारे में रोचक जानकारी

1. सेक्रेटरी पक्षी देखने में सारस क्रेन की तरह दीखता है.

2. Secretary bird in Hindi एक बहोत ही बड़ा शिकारी पक्षी है, जिसकी ऊंचाई करीब 5 फीट होती है.

3. यह पक्षी सांप, छोटे पक्षी और स्तनधारी, सरीसृप, कीड़े और केकड़े को अपने आहार में शामिल करता है.

4. सेक्रेटरी पक्षी के पंजे बहोत ही घने होते है जिसकी मदद से वो अपने शिकार को बहोत ही आसानी से अपने चंगुल में फसा लेता है.

5. सेक्रेटरी पक्षी अपने शिकार पर बहोत ही तेजी से प्रहार करता है जिसके कारन शिकार उनके एक ही वार से मर जाता है. उनके हमले करने की ताकात उनके शरीर के कुल वजन से 5 गुना ज्यादा होती है.

6. Farmer सेक्रेटरी पक्षी को बेहद ही पसंद करते है क्यूंकि यह पक्षी उनके खेत में से किट और जहरीले सांपो को कुचलकर मार देता है.

7. यह पक्षी कद और आकार में शुतुरमुर्ग की तरह विशाल है पर फिर भी यह बहोत ही आसानी से लम्बी और ऊँची उडान भर सकते है.

8. इस पक्षी का नाम बेहद ही अजीब है जो अरबी नाम “Saqr-et-tair” से लिया गया है जिसका मतलब होता है बड़ा शिकारी पक्षी.

9. सेक्रेटरी पक्षी ज्यादातर कपल में ही रहेना पसंद करते है और अपने पार्टनर का साथ मरते दम तक निभाते है.

10. नर और मादा दोनों साथ मिलकर अपने चूजे की देखभाल करते है.

11. सेक्रेटरी पक्षी जंगल में 15 साल तक और पिंजरे में 19 साल तक जीवित रहेते है.

12. सारसक्रेन की तरह सेक्रेटरी पक्षी भी रात को पेड़ की ऊँची डाली पर सोना पसंद करते है.

13. सेक्रेटरी पक्षी के पैर सभी शिकारी पक्षिओ में सबसे लंबे होते है. जिनके कारन यह बेहद ही खतरनाक माने जाते है.

14. यह पक्षी दिन के समय में जमीन पर करीब 3 किलोमीटर/घंटे की रफ़्तार से घूमते रहेते है और साम होने के बाद देवदार जैसे ऊँचे पेड़ की डाली पर बेठ जाते है और वही से शिकार की तलास करते है.

Conservation Status of Secretary bird in Hindi

IUCN Red List के अनुसार सेक्रेटरी पक्षी को वर्तमान में Vulnerable (संवेदनशील/खतरे में) की श्रेणी में रखा गया है. इसका अर्थ यह है कि यह पक्षी धीरे-धीरे विलुप्त होने के खतरे की ओर बढ़ रहा है. अनुमान के मुताबिक इस पक्षी की कुल वैश्विक संख्या अब 6,700 से भी कम रह गई है.

इनकी घटती संख्या के पीछे मुख्य कारण हैं:

  • Habitat Loss: अफ्रीका में घास के मैदानों (Savanna) का तेज़ी से सिकुड़ना और कृषि भूमि में बदलना.
  • Pesticides: खेतों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों से इनके शिकार (कीड़े-मकोड़े) नष्ट हो रहे हैं.
  • Illegal Hunting: कुछ क्षेत्रों में इनका अवैध शिकार भी इनकी संख्या कम होने का कारण है.
  • Egg Collection: कुछ जगहों पर इनके अंडे चुरा लिए जाते हैं जिससे प्रजनन दर प्रभावित होती है.

दक्षिण अफ्रीका इस पक्षी को अपने National Coat of Arms (राष्ट्रीय प्रतीक चिह्न) में शामिल करके इसकी पहचान और संरक्षण को बढ़ावा देता है.

क्या आप जानते हैं? सेक्रेटरी पक्षी किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप को भी बिना किसी नुकसान के मार सकता है! यह सांप के सिर को अपने मज़बूत पंजों से इतनी तेज़ी से कुचलता है कि सांप को काटने का मौका ही नहीं मिलता.

एक अद्भूत शिकारी पक्षी सेक्रेटरी पक्षी – Interesting Facts and Information about Secretary bird in Hindi आर्टिकल आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके जरुर बताना. यदि आपके पास सेक्रेटरी पक्षी के बारे में ज्यादा जानकारी है तो हमे जरुर बताना ताकि हम इस आर्टिकल को अपडेट कर सके.

FAQs

  1. सेक्रेटरी पक्षी का वैज्ञानिक नाम क्या है?

    सेक्रेटरी पक्षी का वैज्ञानिक नाम Sagittarius serpentarius है.

  2. सेक्रेटरी पक्षी को यह नाम क्यों दिया गया?

    इस पक्षी के सिर पर लंबे काले पंखों का गुच्छा होता है जो ठीक वैसा दिखता है जैसे पुराने ज़माने के सेक्रेटरी अपने कानों पर लिखने की कलम लगाया करते थे.

  3. सेक्रेटरी पक्षी का IUCN Conservation Status क्या है?

    IUCN Red List के अनुसार सेक्रेटरी पक्षी को अभी Vulnerable (संवेदनशील) श्रेणी में रखा गया है.

  4. सेक्रेटरी पक्षी सांपों का शिकार कैसे करता है?

    सेक्रेटरी पक्षी अपने बेहद मज़बूत और लंबे पैरों से सांप के सिर पर इतनी तेज़ और ताकतवर लात मारता है कि सांप तुरंत मर जाता है. यह हमला 15 मिलीसेकंड से भी कम समय में पूरा होता है.

  5. क्या सेक्रेटरी पक्षी भारत में पाया जाता है?

    नहीं, सेक्रेटरी पक्षी प्राकृतिक रूप से केवल अफ्रीका के सवाना क्षेत्रों में पाया जाता है.

यह भी पढ़े:-

  1. हॉर्नबिल पक्षी के बारे में जानकारी
  2. हुदहुद पक्षी के बारे में रोचक तथ्य
  3. दुनिया के कुछ विलुप्त पक्षी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *